Advertisement Carousel
Uncategorized

किण्डर वैली प्ले स्कूल में मनाया गया योग दिवस..

रायगढ़। योग के प्रति जागरूकता लाने, मानसिक अवसाद, नकारात्मक भाव, तनाव को समाप्त करने व शारीरिक सेहत के लिए 21 जून को रामलीला मैदान स्थित किण्डर वैली प्ले स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन मानवता के लिए किया गया। स्कूल की डायरेक्टर ने प्राणायाम के लाभ व महत्व को प्रतिपादित करते हुए बताया कि सांसों पर नियंत्रण रखने की प्रक्रिया को ही प्राणायाम कहते हैं।

advertisement

साथ ही उन्होंने प्राणायाम यथा – कपालभांति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं योगासन करवाया। इस दौरान बच्चों में योग के प्रति अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।प्राचार्य ने योग दिवस के इतिहास और उसकी थीम मानवता के लिए योग पर प्रकाश डाला। स्कूल स्टॉफ ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि यदि तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहेंगे तो हम कभी भी, किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना सम्पूर्ण उर्जा के साथ कर सकेंगे। अतः योगासन व व्यायाम को अपने दिनचर्या में आदत के रूप में शामिल करने के लिए विद्यार्थियों को संकल्पित होने की बात कही साथ ही समवेत स्वर में करें योग रहें निरोग का नारा लगाया गया। अंत में ध्वनि एवं शांति पाठ के साथ योगाभ्यास को विराम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING