Advertisement Carousel
Uncategorized

25 जून 1975 आपातकाल घोषित आज मनाएगी भाजपा काला दिवस

25 जून 1975 की आधी रात को आपात काल घोषित कर दिया गया , श्री राजनारायण जी की याचिका के बाद श्रीमती इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया और उन्हें चुनाव लडने से अयोग्य घोषित कर दिया 25 जून 1975 की आधी रात में आपात काल घोषित कर दिया गया और लोकतंत्र को कुचल दिया गया। सभी नेता या तो मीसा के तहत जेल गए या भूमिगत हो गए । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आर एस एस ) पर प्रतिबंध लगा दिया गया।पूरे देश में व्यापक आंदोलन हुए और बड़ी संख्या में लोग जेल गए। राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ इस आंदोलन में सबसे आगे थी , 23 मार्च,1977 के चुनाओं में कांग्रेस बुरी तरह पराजित हुई और इसके साथ आपातकाल को समाप्त किया गया । भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल घोषित किया गया जिसके विरोध में पूरा भारत 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाता है |
इसी कड़ी मे आज रायगढ़ भाजपा द्वारा भी काला दिवस के रुप में मनाया जायेगा और साथ ही मीशा बंदियों का सम्मान व गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया जाएगा ।
साथ ही समस्त भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के उपस्थिति की अपील किया गया है |

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING