Advertisement Carousel
Uncategorized

महिला क्रिकेट का ट्रायल रविवार को सभी उम्र वर्ग का होगा ट्रायल


रायगढ़। बीसीसीआई के आदेश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देश पर जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के द्वारा सभी उम्र वर्ग की महिला क्रिकेट का ट्रायल संस्कार पब्लिक स्कूल कैम्पस में रविवार को प्रात: 10 बजे से लिया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि महिला क्रिकेट अंडर 16, 19, 23 व सीनियर महिला खिलाडिय़ों का ट्रायल लेकर राज्य स्तरीय टीम के गठन हेतु राजधानी रवाना किया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार एवं जफर उल्लाह सिद्धिकी को चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा महिला खिलाडिय़ों को ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।

सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी वर्ग में महिला खिलाडिय़ों की अधिकतम संख्या 15 रखी गई है। इसके लिए सभी को पंजीयन करवाना अनिवार्य है। जन्म प्रमाण पत्र एवं शैक्षणिक मार्कशीट की ओरिजनल प्रति लेकर जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में प्रात: 11 बजे से 1 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 9 बजे तक शनिवार 25 जून से 27 जून तक अनिवार्य रूप से पहुंचकर पंजीयन करवा लें। ट्रायल के लिए तकनीकी रूप से डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र भी बनवा लें।

सभी उम्र वर्ग के खिलाडिय़ों के ट्रायल हेतु उम्र सीमा निर्धारित है। अंडर 16 के लिए 1 सितंबर 2006 के पूर्व जन्म न हो, अंडर 19 के लिए 1 सितंबर 2003 के पूर्व जन्म न हो, अंडर 23 के लिए 1 सितंबर 1999 के पूर्व जन्म न हो, सीनियर के लिए उम्र का बंधन नहीं है। 1 खिलाड़ी एक ही उम्र वर्ग में ट्रायल दे सकते हैं। सभी खिलाडिय़ों को कलर डे्रस में खुद का किट एवं हेलमेट लेकर आना है। ट्रायल सफेद गेंद से लिया जाएगा। उम्र सीमा को ध्यान में रखकर ही ट्रायल में शामिल हो।


4 जुलाई को राजधानी में स्टेट ट्रायल

advertisement


जिला क्रिकेट संघ सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला द्वारा चयनित खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय टीम के चयन हेतु ट्रायल 4 जुलाई को राजधानी में रायपुर डिस्ट्रीक क्रिकेट एसोशिएशन ग्राउंड में रखा गया है। जिसके लिए सभी खिलाड़ी राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे। विस्तृत जानकारी जिला क्रिकेट संघ कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING