Advertisement Carousel
Uncategorized

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन क्षेत्रों से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में 26 से 28 जून तक मदिरा दुकानें रहेगी बंद


रायगढ़, / कलेक्टर भीम सिंह ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रायगढ़ जिले के त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 के घोषित कार्यक्रम अनुसार 26 से 28 जून 2022 तक संपूर्ण दिवस के लिए रायगढ़ जिले के निर्वाचन क्षेत्रों से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित देशी मदिरा दुकान कोसीर, विदेशी मदिरा दुकान कोसीर, देशी मदिरा दुकान खरसिया एवं विदेशी मदिरा दुकान खरसिया को पूर्णत: बंद रखे जाने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है। उक्त शुष्क अवधि में उपरोक्त देशी तथा विदेशी मदिरा (सीएस 2 घघ एवं एफएल 1 घघ)दुकानों को सील कर बंद करने हेतु आदेेश जारी किया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING