Advertisement Carousel
Uncategorized

मोटर सायकल पर गांजा तस्करी करते ओडिशा के दो गांजा तस्कर 8 Kg गांजा के साथ गिरफ्तार….. थाना प्रभारी सरिया भठली चौक पर नाकेबंदी कर किये एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई…..

*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर मादक पदार्थों के परिवहन, विक्रय पर अंकुश लगाने ओडिशा से सटे सीमावर्ती थानाक्षेत्र के प्रमुख मार्गों में बेरियर, नाकेबंदी पाइंट पर पुलिस की सघन जांच तथा क्षेत्र में पेट्रोलिंग जारी है । थाना प्रभारियों द्वारा ओडिशा बार्डर के गांव में अवैध गांजा तस्करी की सूचनाएं देने मुखबिरों को सक्रिय कर कार्रवाई किया जा रहा है ।

इसी क्रम में आज दिनांक 24.06.2022 को थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा मुखबिर सूचना पर भठली चौंक पर नाकेबंदी कर मोटर सायकल में अवैध गांजे की तस्करी कर रहे ओडिशा के दो गांजा तस्कारों को पकड़ा गया है । थाना प्रभारी सरिया को आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाल रंग के हिरो पैशन प्रो बाइक में दो लड़के गांजा लेकर सक्ती, जांजगीर की ओर जानेे के लिये निकले हैं । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर तत्काल

advertisement

कार्रवाई के लिये अपने स्टाफ के साथ भठली चौक पर नाकेबंदी किया गया । नाकेबंदी दौरान दोपहर मुखबिर के बताये एक लाल रंग की पैशन प्रो बाइक के ओडिशा की ओर से आते हुए रोका गया, पूछताछ पर युवक अपना नाम कृष्णा माली, संजय दास दोनों निवासी अंबाभौना ओडिशा के रहने वाले बताये, दोनों

युवकों को नाकेबंदी का उद्देश्य बताकर उनके तथा उनके वाहन पर रखा कार्टून की विधिवत तलाशी ली गई । कार्टून के अंदर 8 पैकेट गांजा बरामद हुआ जिसकी पहचान व वजन कराया गया जो मादक पदार्थ *गांजा 8 Kg कीमती 40,000 रूपये* का पाया गया । आरोपियों से अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन *हिरो पैशन प्रो CG 13 N-7929 कीमती 30,000 रूपये* एवं अवैध गांजा की जप्ती कर आरोपियों पर थाना सरिया में *धारा 20 (B) NDPS ACT की कार्रवाई* किया गया है । गांजा रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, भुवनेशवर पंडा, आरक्षक राज कुमार साव तथा भगत टंडन की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार गांजा तस्कर–

1.कृष्णा माली पिता महेतर माली उम्र 28 साकिन भूक्ता वार्ड 14 थाना अंबाभोना जिला बरगढ़ (ओड़िशा)

संजय दास पिता राजेंद्र दास उम्र 27 साकिन तेली पाली थाना अंबा भावना जिला बरगढ़ (ओड़िशा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING