Advertisement Carousel
Uncategorized

राज्य में लघुवनोपज की अच्छी पैकेजिंग और प्रोसेसिंग से विदेशों में अलग पहचान ; भूपेश बघेल

पत्थलगांव.25 जून. (रमेश शर्मा)

advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज फरसाबहार के पंपशाला गांव में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से कहा कि राज्य में लघुवनोपज की अच्छी पैकेजिंग और प्रोसेसिंग से इसकी विदेशों में भी अलग पहचान बनी है.
उन्होंने कहा कि सबसे पहले जशपुर में ही महुआ सेनेटाइजर बनाया गया , जिसे विदेशों तक भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि लघुवनोपजों का लगातार मूल्यवर्धन हो रहा है। सरकार लघु वनोपजों को प्रोत्साहन दे रही है, इससे लोगों को आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने फरसाबहार पहुंच कर स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से बात-चीत की.


यंहा आत्मानन्द स्कूल के छात्र नूतन कुमार ने बताया कि स्कूल में पढाई अच्छी होती है। स्कूल में लैब और लाइब्रेरी आदि की सभी सुविधाएं हैं। यंहा दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों ने स्कूल दूर होने के कारण बस सुविधा की मांग की, मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर को बस की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दो दिवसीय जशपुर जिले के प्रवास के दौरान सबसे पहले फरसाबहार का पंपशाला गांव पहुंचे थे.

यंहा हेलीपैड पर संसदीय सचिव यूडी मिंज सहित अनेक कांग्रेसजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

मुख्यमंत्री ने ईब नदी के तट पर राधा कृष्ण मंदिर में आम का पौधा रोपा. यंहा पर कंवर समाज का ऐतिहासिक राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना भी की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING