Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल क्षेत्र में हो रही अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए रायगढ़ पुलिस : मुक्तिनाथ

अपनी ओर से जूटमिल पुलिस को यथासंभव सहयोग देने को सदैव तत्पर रहूंगा

advertisement

रायगढ़ : नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ पार्षद और जूटमिल-चक्रधरनगर भाजपा मंडल महामंत्री मुक्तिनाथ “बबुआ” ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जूटमिल क्षेत्र में हो रही अवैध शराब की बिक्री पर रायगढ़ पुलिस को त्वरित कार्यवाही करते हुए रोक लगाने की जरूरत है।

आगे युवा भाजपा नेता मुक्तिनाथ ने कहा कि उन्हें स्थानीय प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और क्षेत्रवासियों के माध्यम लगातार जानकारी मिल रही है कि जूटमिल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के अधिकांश वार्डों में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही हैं और क्षेत्रवासियों के द्वारा जूटमिल पुलिस को मौखिक सूचना देने पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही हैं जो कि निश्चित रूप से पुलिस की उदासीन कार्यशैली की सूचक है। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री से न सिर्फ क्षेत्र का सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है बल्कि बड़े तादाद में स्थानीय युवा वर्ग खासकर नाबालिग लड़के भी शराबखोरी की लत में पड़ते जा रहे हैं।

आगे युवा भाजपा नेता ने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय पुलिस को नियमित रूप से छापेमार कार्यवाही करने और पुलिस गश्त को बढ़ाने की जरूरत है और वो इस कार्य में अपनी ओर जूटमिल पुलिस को यथासंभव सहयोग देने को हमेशा तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING