Advertisement Carousel
Uncategorized

अशर्फी देवी हॉस्पिटल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए ऑनलाईन व्यवस्था-कलेक्टर भीम सिंह


सोनोग्राफी सेंटर्स में लगे एक्टिव टे्रकर की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
कलेक्टर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

रायगढ़, / कलेक्टर भीम सिंह की अध्यक्षता में अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय के प्रबंधन की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुयी। जिसमें रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर सिंह ने अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय की आय-व्यय के साथ आवश्यक संसाधनों की समीक्षा की। कलेक्टर सिंह ने आय-व्यय की जानकारी लेते हुए रायगढ़ एसडीएम रायगढ़ को हॉस्पिटल के एकाउंट का ऑडिट करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डॉ.रूपेन्द्र पटेल से नियमित मरीजों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाले

मरीजों के ओपीडी रजिस्टे्रशन के लिए ऑनलाईन सिस्टम बनाने के निर्देश दिए। जिससे अस्पताल से लाभान्वित होने वाले मरीजों की मॉनिटरिंग की जा सके। साथ ही हॉस्पिटल में सीसी टीवी कैमरा लगाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर सिंह ने हॉस्पिटल स्टॉफ की जानकारी लेते हुए एक फूल टाईम महिला रोग विशेषज्ञ एवं एमबीबीएस डॉक्टर तैनात करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए तथा अस्पताल के लिए आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था करने के लिए कहा। हॉस्पिटल में आवश्यकता को देखते हुए एक एम्बुलेंस प्रदान करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। उन्होंने अस्पताल के संचालन हेतु भवन की उपलब्धता पर जानकारी ली। वर्तमान में संचालित वार्ड की स्थिति का मुआयना करने एवं नये निर्माण की आवश्यकता पर प्राक्कलन करने के निर्देश ईई पीडब्लूडी को दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में आईसीयू वार्ड तैयार करने के लिए भी कहा। उन्होंने श्री धन्वंतरि में ब्रांडेड दवाई की बिक्री पर ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से चेक करवाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, ईई पीडब्लूडी श्री आर.के.खाम्बरा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी टी.के.जाटवर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING