Advertisement Carousel
Uncategorized

विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं की सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए प्रारंभ करें प्रक्रिया-कलेक्टर भीम सिंह



रायगढ़, / कलेक्टर भीम सिंह ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश समय-सीमा की बैठक में दिए। उन्होंने जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं के बारे में संकलित की गयी जानकारी पर चर्चा की। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के अंतर्गत बिरहोर जाति के युवाओं को चिन्हांकित किया गया है। जिनकी संख्या 65 है। जिसमें से 8 वीं पास 59, हाई स्कूल 05 व हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण 01 हितग्राही शामिल है। कलेक्टर सिंह ने इनकी योग्यता के अनुसार विभागों में पदों पर सीधी भर्ती के निर्देश दिए। गौरतलब है कि शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित पात्र युवाओं की जिले में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर पात्रतानुसार सीधी भर्ती करने के संबंध में निर्देश जारी हुए है।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आयी कि सहकारी समितियों में वर्मी कम्पोस्ट का पर्याप्त भंडारण नहीं है, उन्होंने इस पर गहरी नाराजगी जतायी और कृषि अधिकारी को समितियों में कम्पोस्ट का भंडारण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में गोबर खरीदी की भी समीक्षा की। उन्होंने गौठानों में गोबर खरीदी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गौठानों में गोबर खरीदी कम हो रही है वहां गौठान समिति और नोडल के साथ पशुपालकों की बैठक लेकर खरीदी बढ़ायी जाए। नये बने वर्मी टांके गाईड लाईन्स के अनुसार ही बने जिससे उसमें कम्पोस्ट तैयार करने में आसानी हो। कलेक्टर सिंह ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत वन विभाग सहित सभी गौठानों में एप के माध्यम से खरीदी कर उसकी रोजाना ऑनलाईन एन्ट्री गौठानों के नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। ऑनलाईन एन्ट्री के अनुसार ही भुगतान की कार्यवाही की जाती है। अत: इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने मॉडल गौठानो में मल्टीएक्टिविटी और ग्रामीण औद्योगिक केंद्रों (रीपा)का काम जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। वहां इंस्टाल मशीनों को ऑपरेट कर महिलाओं की टे्रनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर भीम सिंह ने पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि जिले में कहीं भी बोरवेल खुले नहीं होने चाहिए। जहां भी अनुपयोगी या फेल बोरवेल हो तो उसे रेत, मिट्टी और पत्थर भरकर सतह को पहले जैसा ठोस व समतल किया जाए। उन्होंने सभी सीईओ जनपद को पंचायत स्तर पर इसकी विशेष रूप से जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस विषय में शासन ने गाइड लाइन्स जारी की हैं, जिसका अनिवार्य रूप से पालन किया जाना है। उन्होंने कहा कि निजी भूमि पर भी किए गए बोर असफल व अनुपयोगी है तथा खुले हुए है उसे भी लोगों को जागरूक करते हुए तत्काल बंद करवाया जाए।
कलेक्टर सिंह ने समग्र शिक्षा के तहत आरईएस के द्वारा स्कूलों में बनवाये जा रहे शौचालयों का कार्य पूर्ण नहीं होने पर गहरी नाराजगी जतायी तथा जल्द सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी मॉनिटरिंग के लिए कहा। कलेक्टर सिंह ने कोतरा व कोड़ातराई में खुलने जा रहे स्वामी आत्मानंद स्कूल के संचालन हेतु सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी,  डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING