Advertisement Carousel
Uncategorized

जशपुर में 5 लोग आकाशीय बिजली की चपेट मे, 3 की मौत 2 की हालत गंभीर

जशपुर. 29 जून. (रमेश शर्मा)
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले मे आज दोपहर सन्ना का साप्ताहिक बाजार में 5 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. इस दर्दनाक हादसे में आकर 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 2 लोगों की हालत गंभीर हैं. दोनों घायलों को उपचार के लिए सन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज दोपहर यंहा अचानक मौसम बदलने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई थी. इस दौरान बिजली गिरने की घटना से 5 लोग उसकी चपेट में आ गए थे.

advertisement

आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से संजू राम 10 वर्ष ,निवासी कवई , विजय मिंज उम्र 55 वर्ष निवासी सन्ना और भिखना राम उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कोपा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.इस घटना में दो अन्य घायलों को तत्काल उपचार के लिए सन्ना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING