Advertisement Carousel
Uncategorized

जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रदीप गर्ग बने कृषि उपज मंडी के सदस्य विधायक प्रकाश नायक की अनुशंसा पर नियुक्त किया गया

advertisement

रायगढ़ / : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप कृषि उपज मंडियों को किसानों के हितों के संरक्षण के लिए ज्यादा प्रभावी बनाने के उद्देश्य भार साधक समितियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। इससे कृषि उपज मंडियों के कामकाज में पादर्शिता और तेजी आएगी। किसानों के हित में नवनियुक्त भार साधक समितियां तेजी से प्रभावी निर्णय ले सकेंगी।रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के कोषाध्यक्ष प्रदीप गर्ग को कृषि उपज मंडी का सदस्य नियुक्त किया गया।प्रदीप की राजनीति के साथ साथ एक अच्छी सामाजिक छवि है।वे बहुत सी संस्थाओं से जुड़े हुए है।उनकी कुशल कार्यशैली से सभी परिचित है।उनकी योग्यता को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। प्रदीप गर्ग की नियुक्ति से जिला कांग्रेस और अग्रवाल समाज मे हर्ष बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING