Advertisement Carousel
Uncategorized

प्रदेश की लगभग 40% आबादी का गरीबी रेखा के नीचे आना भूपेश सरकार की असफलता का प्रमाण : विकास केडिया


योजनाओं के क्रियान्वयन के मामले में भूपेश सरकार फिसड्डी साबित हुई
रायगढ़ : रायगढ़ भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विकास केडिया ने छत्तीसगढ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला है। 
जारी प्रेस विज्ञप्ति में युवा भाजपा नेता विकास केडिया ने कहा कि राष्ट्रीय “नीति आयोग” की सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हमारे छत्तीसगढ राज्य का नाम गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले राज्यों के फेहरिस्त में सबसे उपर आना हम सभी छत्तीसगढ़ियों के लिए अपमानजनक बात है जिसके लिए प्रत्यक्ष तौर पर राज्य की भूपेश बघेल सरकार और उनकी नीतियां जिम्मेदार है।
जारी विज्ञप्ति में भाजपा नेता ने कहा कि हमारा छतीसगढ़ राज्य प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य है बावजूद उसके जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार काबिज हुई है राज्य की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में कमजोर होते गई है जिसका सबसे बड़ा कारण सूबे में व्याप्त भ्रष्ट्राचार ही है।
आगे भाजपा नेता ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय नीति आयोग के ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक हमारा छतीसगढ़ राज्य राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे चल रहा है एक ओर जहां देश में गरीबी रेखा का राष्ट्रीय औसत २१% है वहीं हमारे राज्य का ३९% है जो कि राष्ट्रीय औसत से १८% अधिक है। जबकि राज्य सरकार की ओर से लगातार दावे किए जाते हैं कि वे इस दिशा में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रयासरत हैं इसका मतलब बिल्कुल साफ है कि राज्य सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन के मामले में भी फिसड्डी साबित हुई है और उनके नेतृत्व में राज्य आगे बढ़ने की बजाय पीछे जा रहा है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING