Advertisement Carousel
Uncategorized

विप्र फाउंडेशन ने किया डॉक्टर्स का सम्मान डॉक्टर्स डे के आयोजन पर कार्यक्रम


विप्र फाउंडेशन रायगढ़ द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर उनके 4क्लीनिक जाकर बुके एवम माल्यार्पण कर सम्मान किया गया
जिला विप्र फाउंडेशन रायगढ़ के महासचिव सुनील मस्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा के निर्देश पर जिला विप्र फाऊंडेशन के द्वारा जिले के नामचीन चिकित्सकों का बुके से सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष विजय मार्बल ने कहा कि

डॉक्टर धरती के भगवान है इसलिए आज डॉक्टर्स डे पर उनका सम्मान करना सभी का फर्ज है। उनके सम्मान से सभी डॉक्टर अभिभूत हो गए। इस सम्मान कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव अनूप शर्मा , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय शर्मा, जिला अध्यक्ष विजय मार्बल, महासचिव सुनील मस्ता , उपाध्यक्ष पवन शेरा, सचिव नितेश शर्मा, सदस्य नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING