Advertisement Carousel
Uncategorized

डॉक्टर डे पर रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल के नेतृत्व में नामचीन डॉक्टरों का किया सम्मान…

रायगढ़ – समाज सेवा में अग्रणी स्थान रखने वाली रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल द्वारा चिकित्सक दिवस (डॉक्टर डे) के अवसर पर ढिमरापुर स्थित एक होटल में नगर के सभी नामचीन डॉक्टरों का सम्मान किया गया। भव्यता से आयोजित उक्त कार्यक्रम पूर्व आई.ए.एस. और भाजपा नेता ओम प्रकाश चौधरी के मुख्य आतिथ्य व क्लब अध्यक्ष विजय अग्रवाल के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नगर के प्रमुख चिकित्सक सर्वश्री डॉ. आर.एल. अग्रवाल, डॉ. ए.एल. डेम्बरा, डॉ. रघुवर पटवा, डॉ. पदमन पटेल, डॉ. रूपेन्द्र पटेल, डॉ. जी.एस. अग्रवाल, डॉ. लोकेश षड़ंगी, डॉ. प्रकाश मिश्रा, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल, डॉ. मधुलिका बेरीवाल आदि को शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष विजय अग्रवाल(एन.आर.), सचिव मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मयंक केडिया, रोटेरियन डॉ. मनीष बेरीवाल, रोटेरियन सुशील रामदास अग्रवाल, रोटेरियन अजय जैन, रोटेरियन दिलीप अग्रवाल, रोटेरियन ओम प्रकाश मोदी, रोटेरियन पंकज गोयल, रोटेरियन संदीप अग्रवाल, रोटेरियन हितेश सुनालिया, रोटेरियन मुकेश अग्रवाल, रोटेरियन राहुल अग्रवाल, रोटेरियन अमित अग्रवाल, रोटेरियन आशीष अरोरा, रोटेरियन सुनील अग्रवाल, रोटेरियन संतोष अग्रवाल, रोटेरियन दिनेश अग्रवाल, रोटेरियन मनीष अग्रवाल(गणगौर), रोटेरियन अंकित अग्रवाल सहित क्लब के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे। वहीं नगर पालिक निगम की नेता प्रतिपक्ष पुनम सोलंकी, प्रकाश मुदड़ा, दीपेश सोलंकी, मनोज अग्रवाल (होन्डा), अजय जिन्दल, बृज मोहन अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, सुरेश गोयल,मुकेश मित्तल कलनोरिया, राकेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राजेश बेरीवाल, विशाल सारस्वत, विनोद बट्टिमार, संजय सोनी, गौरीशंकर नरेड़ी, प्रीतपाल टुटेजा, दीपक डोरा सहित नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी व छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज धरती के भगवान को सम्मानित कर रहे हैं, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। इसका प्रमाण हम सब को कोविड के दिनों में प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिला। जहां परिजन छूने से बच रहे थे, वहीं डॉक्टरों ने अपने जीवन को दांव पर लगाकर जीवन को बचाने का प्रयास किया। वहीं डॉक्टरों ने अपने प्रतिक्रिया में

कार्यक्रम को प्रशंसनीय बताया और सम्मान के लिए आभार व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनीष बेरीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम स्थाई रूप से कई कार्यक्रम चला रहे हैं,उन्होंने आगे कहा कि समाज का सेवा हम डॉक्टर भी करते हैं और रोटरी क्लब का भी उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को सरल बनाना है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि पूर्व आई.ए.एस. और भाजपा नेता ओम प्रकाश चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि

advertisement

आज भी ग्रामीण क्षेत्र व शहरी स्लम में प्राथमिक सेवाएँ कमजोर है। इस वक्तव्य में उन्होंने अपने कलेक्टर रहते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किए जाने वाले कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज एक बड़े पैमाने पर स्लम क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य बीमा की योजना के क्रियान्वयन की जरूरत है। क्योंकि प्राईवेट स्वास्थ्य सेवाओं का भारत में 70 फिसदी योगदान है। जिसको नकारा नहीं जा सकता है। इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करने हेतु सामाजिक और सरकारी स्तर पर मिलकर प्रयास करना पड़ेगा। कार्यक्रम में सफल मंच संचालन राजेश डेनियल ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING