Advertisement Carousel
Uncategorized

दिवंगत कमल पटेल की स्मृति पर मोदी पारा शिव मंदिर में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

महापौर, जनप्रतिनिधि समेत कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लगाया फलदार छायादार पौधे

advertisement

नैतिक पटेल ने भी लगाया पापा के नाम से पौधा

रायगढ़ / दिवंगत कमल पटेल के स्मृति में उनके जयंती पर वार्ड क्रमांक 9 के मोदी पारा शिव मंदिर मे उनके परिवार के साथ नगर निगम महापौर जानकी काट्जू,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला समेत जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने वृहद वृक्षारोपण किया गया।
नगर निगम वार्ड क्रमांक 9 के दिवंगत पूर्व पार्षद एवं एम आई सी सदस्य कमल पटेल के स्मृति में 4 जुलाई जयंती पर मोदी पारा शिव मंदिर क्षेत्र में स्वर्गीय कमल पटेल की पत्नी पार्षद रंजना पटेल और बेटा नैतिक पटेल तथा


नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला,प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,विधायक प्रतिनिधि अशरफ खान,अमृत काट्जू,पार्षद विकास ठेठवार,श्यामलाल साहू,संजय चौहान,एल्डरमेन वसीम खान,महिला कांग्रेस पदाधिकारी रिंकी पांडेय,माली समाज के वरिष्ठ जन फणीन्द्र पटेल, मधुबन गादी सरपंच गणेश पटेल, माली डीपा गादी सरपंच नवमी पटेल,चंद्रशेखर पटेल,गोकुल सिदार,भरतलाल साहू,नरेश पटेल,रवि पटेल,बोधराम पटेल,संतराम पटेल,निरंजन पटेल,रोहन पटेल,नयन पटेल दादू,रविन्द्र पटेल एवं मित्रगणों में संतकुमार सोनी,रियाज

मोहम्मद,किशन शर्मा,संतोष यादव,राकेश महाराज,विक्की गुप्ता,निरंजन पटेल,ममता बरला,चंद्रप्रभा पटेल,मोदी पारा महिला समूह एवं स्थानीय निवासियों ने आम जामुन आंवला सीताफल बादाम पीपल बरगद जैसे छायादार फलदार पौधे रोपित किये।स्वर्गीय कमल के नन्हे पुत्र नैतिक को उसके पापा की याद में पौधा लगाते देख सबकी आंखे डबडबा गई उपस्थित जनों ने उसे बारी बारी से गोद मे लिया।


पार्षद रंजना पटेल ने बताया आज उनके जन्मदिवस को यादगार बनाने हम सभी ने मंदिर प्रांगण में पौधरोपण किया, महापौर जी एवं समस्त अतिथियों को मैं हृदय से आभार प्रकट करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING