Advertisement Carousel
Uncategorized

छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक लिया

गौठानो में सामुदायिक बाड़ी के सुचारू क्रियान्वयन के दिए निर्देश

advertisement

रायगढ़ /छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी रायगढ़ में उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शासन की महत्वकांक्षी योजना, बाडी एवं सामूदायिक बाडी को सुचारू रूप से संचालन के निर्देश दिये। साथ ही समस्त आर्दश गौठान मे सामुदायिक बाडी क्रियान्वयन करने को कहा । समीक्षा के दौरान बैठक में जिले के 9

विकासखंड- रायगढ़, पुसौर, सारंगढ़, बरमकेला, खरसिया, तमनार, घरघोड़ा,लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ के उद्यान अधीक्षक, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, प्रक्षेत्र सलाहकार एवम माली शामिल हुए। बैठक में उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की एजेण्डा अनुसार समीक्षा की गई एवं रोपणीयो में ज्यादा से ज्यादा पौध उत्पादन हेतु निर्देश दिये गये। बैठक में श्री पटेल ने सभी ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, प्रक्षेत्र सलाहकार को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर प्रत्येक सीमांत – लघु कृषको को लाभांवित करने को कहा । साथ ही पोषण बाडी, खरीफ व उद्यानिकी फसलो को प्रोत्साहन, धान के बदले अन्य फसल, गौठान की मूलभूत सुविधा, सामुदायिक बाडी कार्यक्रम, वन डिस्ट्रीक्ट वन क्रॉप (टमाटर व अमरुद) को बढ़ावा व समस्त राज्य एवं केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING