Advertisement Carousel
Uncategorized

अम्पायर और स्कोरर बनने का सुनहरा मौका जिला क्रिकेट संघ लेगा प्रारंभिक टेस्ट 10 जुलाई को


रायगढ़। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा वरिष्ठ खिलाडिय़ों एवं खेल के क्षेत्र में प्रशासनिक आदि गुणवत्ता रखने वाले लोगों के लिए अम्पायर और स्कोरर बनने का शानदार मौका देने जा रहा है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि जुलाई माह के अंत में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा अम्पायर एवं स्कोरर के लिए सेमीनार एवं परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए सभी जिला क्रिकेट संघ को अम्पायर व स्कोरर हेतु पैनल भेजने की जिम्मेदारी दी गई है। सभी को मौका मिले इसको लेकर जिला क्रिकेट संघ के द्वारा 10 जुलाई को शाम 5 बजे से 6 बजे तक के लिए अम्पायर एवं स्कोरर के चयन हेतु स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा। जो भी अम्पायर व स्कोरर बनने के लिए रूची रखते हंै वे जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय 10 जुलाई को शाम 4:30 बजे पहुंचकर पंजीयन करवा लें। मेरीट के आधार पर चयन किया जाएगा। इसके पश्चात राज्य स्तरीय एम्पायर विशाल सिंघानिया एवं महेश वर्मा के द्वारा राजधानी में होने वाली परीक्षा की तैयारी हेतु 2 दिवसीय सेमीनार भी जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।

सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि जो भी प्रतिभागी जिला स्तर की स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल होना चाहते हैं वे 2 पासपोर्ट साईज की फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड या ड्राइविंग लायसेंस की कॉपी, पूर्व में कोई एम्पायरिंग परीक्षा उत्तीर्ण किए हो तो उसकी कॉपी, पूर्व के मैचेस में किए हुए स्कोरिंग शीट की कॉपी, अम्पायर एवं स्कोरर के लिए वर्तमान नियमानुसार जानकारी होना आदि नियमावली रखी गई है। सभी प्रतिभागी समय पर जिला क्रिकेट संघ कार्यालय पहुंचे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING