Advertisement Carousel
Uncategorized

कार्मेल कान्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में छात्र से मारपीट, कलेक्टर रानू साहू ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति…शिक्षिका को किया निलंबित



रायगढ़, / कार्मेल कान्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल रायगढ़ में कक्षा नर्सरी के छात्र पर स्कूल की शिक्षिक द्वारा विद्यालय में मारपीट किए जाने की घटना की शिकायत की गई थी। मामला संज्ञान में आते ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिसमें आयुक्त नगर पालिक निगम श्री संबित मिश्रा, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा व जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य को संयुक्त रूप से समिति में शामिल कर जांच के लिए स्कूल भेजा गया। 8 जुलाई 2022 को जांच दल द्वारा प्रकरण की जांच विद्यालय में जाकर की गई। उनके द्वारा सभी संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की गई। प्रकरण में प्रथम दृष्टया कार्यवाही करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा घटना के समय कक्षा में उपस्थित शिक्षिका सोनिया पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पीडि़त बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सा विभाग को पालक के साथ भेजा गया है। समिति द्वारा विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने पश्चात आगामी कार्यवाही की जावेगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING