Advertisement Carousel
Uncategorized

मानिकपुर एवं खैरझीटी में जल जीवन मिशन का कार्य अंतिम चरण में कार्य पूरा होते ही नियमित उपलब्ध होगा पेयजल


रायगढ़, /  सारंगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम मानिकपुर एवं खैरझीटी के विद्यालयों में जल जीवन मिशन के कार्य की अपूर्णता के संबंध में खबरे प्रकाशित हुयी थी। इस संंबंध में ईई पीएचई ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम मानिकपुर शासकीय प्राथमिक शाला में एक नग हैण्डपंप स्थापित एवं चालू है। उक्त हैण्डपंप की पानी सैम्पल की जांच 8 जुलाई 2022 को कराया गया। पानी सैम्पल की जांच रिपोर्ट में पानी पीने योग्य पाया गया है। ग्राम में जल जीवन मिशन अंतर्गत सिंगल विलेज योजना स्वीकृत है एवं कार्य अंतिम चरण में है। पाईप लाईन टेस्टिंग कार्य चालू है। योजना से शाला में नल कनेक्शन कर दिया गया है। कार्य पूर्ण होते ही शीघ्र शाला में स्टैण्ड पोस्ट के माध्यम से नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं ग्राम खैरझीटी शासकीय प्राथमिक शाला में रनिंग वाटर के तहत ग्राम पंचायत द्वारा पावर पंप स्थापित कर पेयजल उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में पावर पंप खराब हो गया है, बंद पावर पंप का सुधार कार्य ग्राम पंचायत/शाला समिति को दिए गए है। ग्राम में जल जीवन मिशन अंतर्गत सोलर आधारित नलजल योजना स्वीकृत है एवं कार्य अंतिम चरण में है। इस योजना से प्राथमिक शाला में अतिरिक्त नल कनेक्शन प्रदाय कर स्टैण्ड पोस्ट के माध्यम से अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING