Advertisement Carousel
Uncategorized

शाकम्बरी बोर्ड अध्यक्ष द्वारा नर्सरियों का भ्रमण…उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा

रायगढ़ /
माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप जन – जन तक योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष महोदय श्री रामकुमार पटेल जी दिनांक 04.07.2022 से दिनांक 07.07.2022 तक जिला रायगढ़ के प्रवास पर रहे हैं । रायगढ़ के प्रवास के दौरान उन्होंने उद्यानिकी विभाग के 09 शासकीय उद्यान रोपणी शाउरो बोईरदादर रायगढ़ , शाउरो रोपणी वाघाडोला पुसीर , शाउरो बेलटिकरी सारंगढ़ , शाउरो नदीगांव बरमकेला , शाउरो अंजोरीपाली खरसिया , शाउरो बासनपाली तमनार , शाउरो घरघोड़ा शाउरो कुंजारा लैलूंगा एवं शाउरो धरमजयगढ़ रोपणी का निरीक्षण किया गया । इसके पश्चात माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा रोपणी में आयोजित कृषक चौपाल में माननीय मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत पोषण बाड़ी , खरीफ रबी

उद्यानिकी फसल, धान के बदले उद्यानिकी फसल, गौठान मॉनिटरिंग , सामुदायिक बाड़ी एवं उत्पादन का लिंकेज, फोकस क्रॉप ( टमाटर ), समस्त राज्य एवं केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये गये तथा अपने प्रक्षेत्र के कृषकों को उद्यानिकी फसलों एवं योजनाओं से लाभान्वित करने एवं उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करने को कहा । उन्होंने आयोजित कृषक चौपाल में विभागीय योजनाओं में क्रियान्वयन व उनसे होने वाले लाभ पर चर्चा की , कृषकों द्वारा संतुष्टि व्यक्त करते हुये विभागीय योजनाओं से प्राप्त अनुदान / सामग्री के बारे में भी बताया । जिसमें समस्त उद्यान अधीक्षक , ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी / प्रक्षेत्र सलाहकार एवं माली उपस्थित रहे । तत्पश्चात अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रत्येक विकासखंड के कृषकों के प्रक्षेत्र का भी भ्रमण किया गया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING