Advertisement Carousel
Uncategorized

मारपीट मामले के फरार दो आरोपियों को आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल…

रायगढ़ । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से एक तलवार की जप्ती की गई है, मामले में आर्म्स एक्ट की धारा जोड़कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है, जहां से आरोपियों को जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है ।

दिनांक 04/09/2021 को थाना कोतवाली में रेल्वे कालोनी में रहने वाली श्रीमती पुष्पलता चौहान द्वारा दिनांक 04/09/2021 के शाम विशाल ठाकुर, आदित्य श्रीवास और उसके साथ दो महिलाएं घर आकर गाली गलौच कर मारपीट करना बताई थी । रिपोर्टकर्ता श्रीमती पुष्पलता द्वारा आरोपी विशाल ठाकुर को तलवार लेकर आना बताया गया था । थाना कोतवाली में

advertisement

आरोपीगण के विरूद्ध मारपीट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । तब से आरोपीगण फरार थे, थाना प्रभारी द्वारा आरोपियों की पतासाजी के लिए मुखबिर लगाकर रखे थे जिनमें दो आरोपी विशाल ठाकुर एवं आदित्य श्रीवास के कल दोपहर घर आसपास देखे जाने की सूचना पर थाने से स्टाफ उनके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर थाना लाया गया है । आरोपी 1- विशाल सिंह ठाकुर उर्फ बाबू पिता स्वर्गीय रणधीर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी रेल्वे बंगला पारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ 2- आदित्य श्रीवास पिता प्रहलाद सिदार उम्र 30 वर्ष निवासी कलमीडिपा ईलामाल के पीछे थाना कोतरारोड रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी विशाल ठाकुर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का तलवार जप्त किया गया है । प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया, जहां से जेल वारंट पर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है । मामले के दो आरोपिया फरार हैं , जिनकी पतासाजी की जा रही है ।

 *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING