Advertisement Carousel
Uncategorized

युवा गुड़िया समाज ने धूमधाम से मनाया मिलन समारोह


रायगढ़/ सरिया में आज 28/11/21 को गुड़िया समाज के द्वारा मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज प्रातः सरिया गुड़िया समाज के सभी सदस्य रैली निकाली गई, रैली गांधी चौक के सामुदायिक भवन से निकल कर मुख्य मार्ग होते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंचे जहां समाज द्वारा भगवान जगन्नाथ महाप्रभु जी का पुजा पाठ कर प्रधान पारा के हनुमान मंदिर पहुंचे जहां बजरंग बली जी का पूजन कर अग्रसेन मार्ग होते हुए सामुदायिक भवन पहुंचे।


कार्यक्रम स्थल पर सभी अतिथियों का पैर धोकर, तिलक चंदन लगाकर पुष्प माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत समाज के कुलदेवता गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई उसके पश्चात गणेश वंदना की गई। समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज के विकास के साथ कुरुतियों को दूर करने का संकल्प समाज द्वारा लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषक कल्याण समिति के सदस्य शरद यादव जी रहे विशिष्ट अतिथि ग्राम गौंटिया मिनकेतन प्रधान जी व पूर्व उपाध्यक्ष मोतीलाल स्वर्णकार रहे।
आज सामाजिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के अलावा रायपुर, महासमुंद, अंबिकापुर साथ ही हमारे समीपवर्ती राज्य उड़िसा गुड़िया समाज के बरगढ़,बलागींर, बौद्ध, संबलपुर, झारसुगुड़ा के अलावा अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
उड़ीसा गुड़िया समाज के अध्यक्ष प्रभात साहू, कार्यकारी अध्यक्ष, अर्जुन साहू, युवा गुड़िया समाज के अध्यक्ष जयदेव शराफ सहित समाज के समस्त पदाधिकारी गण शामिल हुए। सरिया के गुड़िया समाज अध्यक्ष कलाकान्हु शराप, युवा जिलाध्यक्ष। प्रविण शराप, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित साहू, अक्षय शराप, प्रमोद साहू, योगेश,सुरज,भवानी,जैकी,अजय, राजेश, सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम में समाज के महिला वर्ग की उपस्थिति भारी संख्या में रही। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रभास शराप व अरुण शराप द्वारा सफलता पूर्वक किया गया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING