Advertisement Carousel
Uncategorized

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन मिनी स्टेडियम रायगढ़ में सुबह 11 बजे से

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वाधान में पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन 25 जुलाई से 29 जुलाई तक रायगढ़ मिनी स्टेडियम में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा जिसमे विकासखंड व तहसील रायगढ़ के समस्त अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। वहीं जिले के अन्य विकासखंड व तहसील मुख्यालयों के कर्मचारी व अधिकारी अपने-अपने तहसील मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करेंगे। विदित हो कि, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वाधान में अपनी 2 सूत्रीय मांग जिसमें देय तिथि से 34% डीए एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता के संबंध में 25 से 29 जुलाई तक धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला रायगढ़ के समस्त पदाधिकारियों ने फेडरेशन से सम्बद्ध समस्त शासकीय अशासकीय मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त संगठन के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों तथा सम्मानीय सदस्यों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING