Advertisement Carousel
Uncategorized

शादी के झूठे दिलासे और फिर इंकार से युवती लगाई थी फांसी, प्रेमी गिरफ्तार….

*रायगढ़* । थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे द्वारा थाना तमनार के मर्ग क्रमांक 04/2022 धारा 174 जा.फौ. की मृतिका के जांच पर उसके मंगेतर/कथित प्रेमी संजय पैंकरा (22 साल) पर युवती को शादी का प्रलोभन देकर बाद में इंकार कर प्रताड़ित करने से युवती क्षुब्द होकर आत्महत्या करना पाये जाने पर आरोपी युवक को धारा 306 IPC के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

घटना के संबंध में दिनांक 13.01.2022 को मृतिका के चचेरे भाई द्वारा युवती (22 वर्ष) के द्वारा जाम पेड़ में फांसी लगाकर कर आत्महत्या करने का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । जांच दौरान मृतिका के वारिशान बताये कि युवती कालेज छात्रा थी । घर में रहकर पढाई करती थी बीच बीच में कालेज जाती थी । दिनांक 30.11.2021 को लड़की कालेज फार्म भरने जा रही हुं कहकर निकली और शाम तक वापस नहीं आई । घरवाले पता किये तो रायगढ अस्पताल में हूं कहकर मोबाईल फोन स्वीच आफ कर दी । 06 दिन बाद पता चला कि लडकी संजय पैंकरा के साथ जशपर जिले के गांव में है जिसे उसका भाई जाकर गांव लाया । लड़की घरवालों को बताई कि संजय पैकरा उसे जबरजस्ती रायगढ़ कोर्ट ले जाकर शादी के लिये आवेदन दिया है । लड़की के घरवालों को अतिरिक्त कलेक्‍टर रायगढ़ ( विवाह अधिकारी) से न्यायालय उपस्थित होने का नोटिस मिला । लड़की का पिता न्यायालय जाकर आपत्ति किया कि लडकी को और पढाना चाहता है तथा लडकी का घरेलु सामाजिक रीति रीवाज से शादी कराना चाहते हैं । दिनांक 05.01.2022 को लड़की का पिता संजय के साथ उसकी लड़की की शादी के लिये संजय के रिस्तेदार के घर गया था जहां संजय को बातचीत के लिये बुलाया किन्तु संजय नहीं आया दो दिन तक लड़की का पिता वहां रूका रहा । संजय अपने रिस्तेदार को नहीं आउंगा बोला और नही आया जिससे लड़की का पिता अपने गांव वापस आ गया । इस बात की जानकारी युवती को होने पर काफी दुखी होकर दिनांक 13.01.2022 को जाम पेड में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । आरोपी संजय पैकरा को आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING