Advertisement Carousel
Uncategorized

थानेदार पर ग्रामीणों ने लगाया सनसनीखेज आरोप…कलेक्टर से भी हुई शिकायत…पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़…एनटीपीसी के लारा गांव से फ्लाई ऐस परिवहन पर आपत्ति किये जाने के बाद पूसौर थानेदार गिरधारी साहू के द्वारा एनटीपीसी के पक्ष में लारा में बलात हस्ताक्षर कराने की शिकायत ग्रामीण महिलाओं ने कलेक्टर से की है। ग्रामीणों ने एसडीएम रायगढ़ के माध्यम से कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कहा है कि एनटीपीसी प्रबंधन ग्राम लारा से फ्लाई ऐश परिवहन के लिए पूसौर थाना प्रभारी गिरधारी साहू

advertisement

ग्रामीणों से बलात जबरन अनापत्ति के लिए हस्ताक्षर कराने 25 एवम 26 जुलाई को लारा गांव में आकर बनाने का षड्यंत्र किया और हस्ताक्षर नही करने पर पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी। चूंकि सभी भारी वाहन से फ्लाई ऐश का परिवहन बस्ती अंदर से होगा और गांव का बस्ती वाला रोड संकरा होने से कभी भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है।


ग्रामीणों ने कलेक्टर से लारा गांव से फ्लाई ऐश परिवहन की अनुमति नही देने के साथ साथ पूसौर थाना प्रभारी के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING