Advertisement Carousel
Uncategorized

जंगली हाथी की चार दिन पहले हो गई थी मौत…वन विभाग ने आनन फानन में किया अंतिम संस्कार…

छाल (रायगढ़)…छाल वन परिक्षेत्र के हाटी सर्किल कंपार्टमेंट 554 सिंघी गड़ाई के पास एक वयस्क जंगली हाथी की सड़ी गली लाश मिलने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है की हाथी की मौत तकरीबन चार दिन पहले ही हो गई थी। किंतु विभाग को इसकी जानकारी आज मिली।

advertisement


जानकारी मिलने के बाद धरमजयगढ़ वनमंडल अधिकारी अभिषेक जोगावत अपने मातहतों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पोस्टमार्टम के पश्चात हाथी के शव को दफन करवाया।हाथी की मौत किन वजहों से हुई है।इस बात की पुष्टि वन विभाग ने अभी तक नही की है।वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को भी घटनास्थल से दूर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING