Advertisement Carousel
Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक की संवेदनशीलता से अब 14 वर्षीय शिवा को मिल सकेगा बेहतर इलाज…. मुख्यमंत्री ने विधायक के पत्र पर आग्रह स्वीकार कर उपचार के लिए स्वीकृत की 3 लाख रुपए की राशि …..पीड़ित परिवार को विधायक ने सौंपा चेक



रायगढ़।विधायक प्रकाश नायक की संवेदनशीलता से अब 14 वर्षीय शिवा को पेट की गंभीर बीमारी से निजात दिलाने बेहतर इलाज संभव हो सकेगा।विधायक द्वारा 3 लाख रुपए की राशि का चेक उपचार हेतु बीमार बालक के अभिभावक को सौंपा गया है। गौरतलब है कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बिलाईगढ ग्राम पंचायत के ग्राम छुहिपाली अंतर्गत निवासरत उदयराम पटेल का 14 वर्षीय पुत्र शिवा पटेल पिछले दो महीनों से पेट की गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है। जिसके उपचार हेतु उसके परिजनों द्वारा उसे उड़ीसा बुरला हॉस्पिटल में उपचार कराया जा रहा था। वही पुत्र के उपचार में 4 लाख रुपए खर्च करने के उपरांत रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले उदयराम पटेल ने थक हारकर विधायक प्रकाश नायक के समक्ष अपनी परेशानी बताई गई थी। जिस पर विधायक द्वारा गंभीरता दिखाते हुए तत्काल इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिख उपचार हेतु पीड़ित परिवार के लिए 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने का आग्रह किया था। जिस पर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भी संवेदनशीलता दिखाते हुए विधायक के आग्रह को स्वीकार कर 3 लाख रुपए के राशि की स्वीकृति दिलाई गई। जिसका चेक विधायक कार्यालय में पीड़ित परिवार को विधायक प्रकाश नायक के हाथों सौंपा गया। साथ ही विधायक द्वारा पीड़ित बच्चे के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING