Advertisement Carousel
Uncategorized

विप्र फाउंडेशन ने दी पुण्यात्मा नलिनी मिश्रा एवम् संध्या पांडे को श्रद्धांजली


रायगढ़ – विप्र समाज की राष्ट्रीय संस्था विप्र फाउंडेशन द्वारा सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रकाश मिश्रा व चीफ जस्टिस आंध्र प्रदेश प्रशांत मिश्रा की मातुश्री श्रीमती नलिनी मिश्रा एवं पंडरीपानी निवासी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली सतीश पांडेय की धर्मपत्नी श्रीमती संध्या पांडेय के आकस्मिक निधन पर समूचे विप्र समाज की क्षति बताते हुए शोक जताया है। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने विप्र समाज की ओर से दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस असीम दुख की घड़ी मे सहनशक्ति प्रदान करने परमेश्वर से प्रार्थना की है। विप्र फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत क्षति तो है ही साथ में संपूर्ण सर्व समाज के लिए भी बहुत बडा आघात है जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING