Advertisement Carousel
Uncategorized

रेलवे बंगला पारा की बुजर्ग महिला गायब

रायगढ़, 10 अगस्त। शहर के रेलवे बंगला पारा, बूढ़ी माई मन्दिर रोड निवासी मायारानी पात्रो पति सीताराम (62 वर्ष) बुधवार सुबह लगभग 8 बजे घर से निकलकर लापता हो गई है। चूंकि, महिला की दिमागी हालत कमजोर होने के साथ वह बंगाली भाषा में बातचीत करते हुए हिंदी नहीं बोल पाती, इसलिए परेशान परिजन अपने परिचितों के अलावे रेलवे और बस स्टैंड जाकर खोजबीन कर रहे हैं, मगर मायारानी का कहीं कोई पता नहीं चल सका है। ऐसे में थाने में महिला की गुमशुदगी की विधिवत सूचना देते हुए पात्रो परिवार ने लापता महिला के बारे में मोबाइल नंबर 78693 06991 में जानकारी देने वाले को उचित ईनाम देने की घोषणा की है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING