Advertisement Carousel
Uncategorized

राम नाम यज्ञ पूर्णाहुति में शामिल हुए रामचंद्र, पड़िगाव में हुआ आयोजन


रायगढ़ :विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवम् संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा सरिया ब्लॉक के बड़े प्रसिद्ध गांव पड़ीगांव के भगवान राम नाम यज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए। रामचंद्र शर्मा ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना के बाद आयोजित हवन में शामिल हो कर पूर्णाहुति दी और भजन कीर्तन में सभी युवाओं के साथ नृत्य और भजन में भागीदारी की। साथ ही मंदिर के विकास में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।


88 सालों से अनवरत जारी
पड़ीगांव के आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य सत्यप्रकाश प्रधान ने बताया कि कि ग्राम पड़ीगाव के भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाला भगवान राम नाम यज्ञ पिछले 88 सालों से लगातार जारी है। जिसमें पड़िगाव सहित आसपास सभी गांवों के लोग जोर शोर से शामिल होते हैं। वहां के आयोजन समिति के सदस्य ने यह भाई बताया कि गांव में हैजा की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए यह आयोजन 1935 में आरंभ किया गया था जो अनवरत जारी है। लोगों को हैजा से मुक्ति मिल जाने पर प्रभु के प्रति अगाध श्रद्धा बढ़ गई, अब सभी मिलकर इसे भव्यता प्रदान करते जा रहे हैं। आज पूर्णाहूति में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING