Advertisement Carousel
Uncategorized

बगीचा का करमा गांव में बड़े खलिहान में आग लगने से सात किसानों की लाखों रुपये की फसल जलकर खाक

देखिए वीडियो

जशपुर (रमेश शर्मा)
जशपुर जिले में बगीचा थाना क्षेत्र का करमा गांव में आज दोपहर एक बड़े खलिहान में आग लग जाने से वंहा 7 किसानों की लाखों रुपये की धान फसल जल कर खाक हो गई. आग की घटना के बाद फसल को बचाने के लिए काफी मशक्कत भी की गई लेकिन इससे कोई लाभ नहीं हुआ.

advertisement

धान की फसल में अचानक धूंआ निकलता देख कर जब तक किसान कुछ समझ पाते तब तक चारों ओर आग की लपटें जोर पकड़ चूकी थी.
जनपद सदस्य अजय सुर्यवंशी ने बताया कि करमा गांव में धान के खलिहान मे आग की बड़ी घटना से सात किसानों को लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है.
आग की घटना से प्रभावित किसान देवकुमार बंसोड़, नरेंद्र देहरी, रविन्द्र देहरी सहित सभी सात किसानों ने बैंक से कर्ज लेकर खेती की थी. ऐसे में इन किसानों के सामने अपना कर्ज पटाने के साथ जीवन यापन की भी चिंता सताने लगी है.
फिलहाल कृषि विभाग और राजस्व विभाग का अमला ने मौके पर पहुंच कर किसानों के नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING