Advertisement Carousel
Uncategorized

मिनी स्टेडियम में हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल कलेक्टर श्रीमती रानू साहू व पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा


रायगढ़, 13 अगस्त 2022/ जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। फुल ड्रेस रिहर्सल मिनी स्टेडियम में सुबह 8.30 बजे प्रारंभ हुआ। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा मंच पर पहुंचे। नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वाह कर ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी ली। इसके पश्चात परेड निरीक्षण किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी मंच पर उपस्थित रहे।


स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के पश्चात सलामी, राष्ट्रगान व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन होगा। जिसके बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह में 6वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना व एनसीसी कैडेट की टुकडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्रीमती रानू साहू व पुलिस अधीक्षक श्री

advertisement

अभिषेक मीणा ने समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने मंच व बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, बिजली आपूर्ति, पेयजल आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उनको सौंपे गए दायित्वों के अनुसार सारी तैयारियां समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक श्री महेश्वर नाग, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल करेंगे ध्वजारोहण
15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल मुख्य अतिथि होंगे तथा जिला कार्यालय ग्राउण्ड (मिनी स्टेडियम) रायगढ़ में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। जिसके पश्चात सलामी व राष्ट्रगान तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये जायेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING