Advertisement Carousel
Uncategorized

एनटीपीसी लारा में नवंबर 2021 सुरक्षा माह सम्पन्न


रायगढ़ :एनटीपीसी लारा में नवम्बर माह सुरक्षा माह के रूप में मनाया गया | नवम्बर माह एनटीपीसी का  स्थापना दिवस है| प्रत्येक वर्ष नवम्बर माह को सुरक्षा माह के रूप में मनाया जाता है | इस माह के अंदर चार साप्ताहिक विषय पर विभिन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये |जिसमे प्रथम सप्ताह में कार्य स्थल सुरक्षा, द्वितीय सप्ताह में अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग का प्रशिक्षण एवं मोक

ड्रील, तृतीय सप्ताह में सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में एवं चतुर्थ सप्ताह में आपातकाल प्रबंधन के बारे में जागरुक किया गया | इसके अलावा इस माह में सुरक्षा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सुरक्षा नियम पुस्तिका पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तरंग सभागार में रखा गया था | उक्त कार्यक्रम मे एनटीपीसी लारा के मुख्य कार्यकारी निदेशक श्री आलोक गुप्ता, महाप्रबंधक(प्रचालन) श्री इ फनी कुमार के द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित प्रतिभागियों को  उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया |  सड़क सुरक्षा के तहत कोयला ट्रक चालाक एवं संस्थान में कार्यरत समस्त

advertisement

कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में अवगत कराया गया | कार्य संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र में  किया गया जिसके अंतर्गत ऊंचाई में कार्य, विद्यूत कार्य, मटेरियल हैंडिलिंग, केमिकल एवं अग्नि सुरक्षा के बारे में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया | इस कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक श्री हरिश मित्तल के द्वारा किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING