Advertisement Carousel
Uncategorized

तेज बरसात के बीच रामचंद्र के संस्कार के वाहकों ने निकाली ऐतिहासिक तिंरगा यात्रा… “भारत माता की जय और वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों ने बनाया ऐसा माहौल… मानों आज समूचा शहर “देशभक्ति के सैलाब” में भीग गया हो….

तेज बरसात के बीच रामचंद्र के संस्कार के वाहकों ने निकाली ऐतिहासिक तिंरगा यात्रा… “भारत माता की जय और वंदे मातरम” के गगनचुंबी नारों ने बनाया ऐसा माहौल… मानों आज समूचा शहर “देशभक्ति के सैलाब” में भीग गया हो….

रायगढ़ : आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में जगह जगह तिरंगा रैली निकाली जा रही है। ‘तिरंगा यात्रा’ देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है।

advertisement

इसी कड़ी में आज रायगढ़ जिले सहित राज्य के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में शुमार संस्कार पब्लिक स्कूल और विप्र फाउंडेशन के सामूहिक तत्वाधान में विशाल तिंरगा यात्रा का आयोजन किया गया था जिसका नेतृत्व संस्कार पब्लिक स्कूल के ऊर्जावान युवा निर्देशक व विप्र फाउंडेशन के राज्य प्रमुख रामचंद शर्मा द्वारा किया गया। इस विशाल तिंरगा यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि इसमें 100 मीटर लम्बा तिरंगे झंडे को नयनाभिराम झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बता दें कि रायगढ़ शहर में पहली बार इतने विशाल तिरंगे झण्डे की यात्रा निकाली गई हैं जिसे एक झलक देखने मात्र के लिए आज तेज बरसात के दौरान भी सैकड़ों शहरवासी अपने अपने घरों से बाहर निकलें।

इस तिंरगा यात्रा के दौरान संस्कार पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती रामचंद्र शर्मा की अगुवाई में स्कूल के सभी शिक्षकों खासकर महिला शिक्षकाओं की गरिमामय मौजूदगी के साथ स्कूल के लगभग 500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिसमें सैकड़ों की में शहर के आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।

पूरे रैली के दौरान तेज बारिश होती रही लेकिन देश की गरिमा, अखंडता और एकता के प्रतीक “तिरंगे” की यात्रा में शामिल लोगों के उत्साह को नहीं रोक पाई। उल्टे रैली में शामिल सभी लोग और अधिक उत्साह से पूरी यात्रा के दौरान “भारत माता को जय और वंदे मातरम” के नारे लगाते देखे गए। और बैक ग्राउंड में अनवरत देशभक्ति गाने गुंजायमान होते रहें जिसकी मधुर और भावनात्मक गगनभेदी ध्वनि से मानों आज पूरा शहर आज देशभक्ति के सैलाब में भीग गया हो।

आपको बता दें कि देश की आजादी के “अमृत महोत्सव” के तहत राष्ट्र की एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए हर घर तिरंगा मनाने की पहल की गई हैं जिसके तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 15 अगस्त आजादी का पर्व आजादी अमृत महोत्सव के नाम से मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत केंद्र सरकार ने देशवासियों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है।

इसको लेकर संस्कार पब्लिक स्कूल के निर्देशक रामचंद्र शर्मा ने हमारे संवाददाता को बताया कि उनके इस साझे प्रयास का उद्देश्य युवा पीढ़ी खासकर नौनिहालों और टीन एजेर्स को हमारे उन वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाना है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर करके हमें आजाद भारत में सांस लेने का महान अवसर दिया। आगे श्री शर्मा ने कहा कि अब हमारा फर्ज बनता है कि हम उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपनी ऊर्जा को लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING