Advertisement Carousel
Uncategorized

टी-20 आरसीटी कप का आयोजन दिखेगा क्रिकेट का लगातार दूसरे वर्ष रोमांच


रायगढ़। जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आरसीटी कप आयोजन समिति के द्वारा अक्टूबर माह में आरसीटी कप प्रतियोगिता का आयोजन टी-20 फार्मेट में किए जाने की घोषणा की गई। आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य रामचन्द्र शर्मा एवं विशाल सिंघानिया ने बताया कि टी-20 फार्मेट की यह प्रतियोगिता पिछले वर्ष काफी चर्चित रही थी लोग इसके इस वर्ष होने का इंतजार अभी से कर रहे हैं। इसके संबंध में नियमावली आदि जारी कर दी गई है।
खिलाडिय़ों हेतु पंजीयन फार्म जारी
समिति के सदस्य महेश वर्मा, विनय साहू एवं प्रशांत शर्मा ने बताया कि 16 अगस्त ेसे 30 अगस्त तक सभी खिलाडिय़ों को सदस्यता फार्म भरकर समिति के पास जमा करना है। इसके लिए सदस्यता फार्म जारी कर दिए गए हैं। खिलाडिय़ों को पंजीयन हेतु फार्म भरकर 1000 रुपये पंजीयन राशि सदस्य विनय साहू के पास ऑफ लाईन या ऑन लाईन जमा किया जा सकता है। इसमें शामिल होने वाले सभी खिलाडिय़ों में से 8 टीमों के लिए 8 खिलाड़ी आईकॉन घोषित किए जाएंगे। यह प्रक्रिया 30 अगस्त के बाद होगी।
लाखों के ईनाम मिलेंगे
संयोजक रामचन्द्र शर्मा एवं विशाल सिंघानिया ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता के ईनामी राशि में वृद्धि की गई है। पहला ईनाम 81 हजार रुपये, दूसरा ईनाम 61 हजार रु. दिए जाएंगे इसके साथ ही बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज, आदि ईनामों में भी राशि में वृद्धि की गई है। इसके अलावा विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाडिय़ों को अलग से ईनाम दिया जाएगा। समय -समय पर इसके लिए अन्य दिशा निर्देश भी जारी किए जाते रहेंगे।
वेटरन से लेकर युवा में सभी को मौका
संयोजक महेश वर्मा, विनय साहू, प्रशांत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में रोमांच बढ़ाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है कि जिले के वरिष्ठ खिलाडिय़ों से लेकर 16 वर्ष तक के सभी खिलाडिय़ों को शामिल किया जाए। इसके लिए यह नियम बनाया गया है कि 35 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाडिय़ों में से 2 खिलाडिय़ों को टीम में रखना अनिवार्य होगा। इसी तरह 16 वर्ष तक की उम्र के 2 खिलाडिय़ों को टीम में रखना अनिवार्य होगा। साथ ही मैच के दौरान एक सीनियर खिलाड़ी एवं एक अंडर 16 खिलाड़ी को प्लेइंग 11 मेें खिलाना अनिवार्य होगा। इस नियम स प्रतियोगिता में रोमांच बढ़ जाएगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING