
रायगढ़, 13 सितंबर। शहर के श्याम टॉकीज रोड स्थित प्रतिष्ठित फर्म चमन वस्त्र भंडार के संचालक चमन लाल सोलंकी का रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। मिलनसार, मृदुभाषी और समाजसेवी प्रवृत्ति के चमन लाल अपने पीछे 2 बेटी तथा 1 बेटे समेत भरे पूरे परिवार छोड़ गए हैं। श्री सोलंकी की शवयात्रा सत्तीगुड़ी चौक, सिविल लाईन स्थित उनके निवास स्थान से 14 सितंबर की सुबह 10 बजे निकलेगी और कयाघाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होगा। वे पूर्व पार्षद दिबेश सोलंकी के चाचा थे।
