Advertisement Carousel
Uncategorized

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ऊँ.अमृतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री ने धार्मिक महत्व के लाल चंदन का पौधा भी लगाया

रायगढ़,14 सितंबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात की शुरुआत ग्राम छाल (वृंदावन) स्थित “ऊँ अमृतेश्वर” महादेव मंदिर में विधिवत पूजा

advertisement

अर्चना कर की। उन्होंने ऊँ अमृतेश्वर महादेव की विधिवत जल अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर में धार्मिक एवं आयुर्वेदिक महत्व के लाल चंदन के पौधा लगाया।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING