Advertisement Carousel
Uncategorized

पहले मारा तमाचा…फिर महिला को दिया जान से मारने की धमकी…मामला दर्ज़..पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़…घर के सामने कचरा डालने के मामूली विवाद में युवक ने महिला के गाल पर सरेराह झन्नाटेदार तमाचा जड़ दिया।मामला केलोविहार कालोनी का है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमशीला पटेल के घर के सामने करमजीत सिंह टुटेजा के परिवार के द्वारा कचरा फेंका जाता था। कल कचरा फेंकने से मना करने पर,करमजीत सिंह और उसकी मां ने प्रेमशीला के साथ गालीगलौज करना शुरू कर दिया और झगड़ा बढ़ने के बाद करमजीत सिंह ने प्रेमशीला को धक्का देकर गाल पर तमाचा जड़ दिया।और जान से मारने की धमकी देने लगा।घटना के बाद पीड़िता चक्रधरनगर थाना जाकर मां बेटे दोनों के विरुद्ध शिकायत शिकायत दर्ज करवाई,जिस पर पुलिस ने करमजीत सिंह और उसकी मां के खिलाफ भादवि की धारा 294,506,323,34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

advertisement

पूरे कालोनीवासी हैं परेशान…

जानकारी मिल रही है की केलोविहार कालोनी में रहने वालों ने भी करमजीत सिंह टुटेजा और उसके परिवार के खिलाफ़ थाना में शिकायत दिया गया है।कालोनीवासियों का कहना है की मोहल्ले में सभ्य लोग रहते हैं।ऐसे में करमजीत सिंह टुटेजा का द्वारा गाली गलौज किए जाने से वहां का माहौल खराब हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING