Advertisement Carousel
Uncategorized

बरमकेला : ज़िला बनते ही विभागों में धांधली हुई शुरू… चहेते ठेकेदार को फ़ायदा पहुंचाने बरमकेला नगर पंचायत में हुआ ये काम , ठेकेदार ने की उच्चस्तरीय शिकायत…

बरमकेला : सारंगढ़ के जिला बनते ही विभागीय धांधलियों का सिलसिला शुरू हो गया है।नगर पंचायत बरमकेला के अधिकारियों ने अपने चहेते ठेकेदार को फायदा दिलाने के लिए दूसरे ठेकेदार की निविदा को त्रुटिपूर्ण बताते हुए निरस्त कर दिया है। पीड़ित ठेकेदार ने आरोप लगाते हुए कहा है की बरमकेला नगर पंचायत द्वारा 10 अगस्त 2022 को निविदा आमंत्रित किया गया था। जिसमें ठेकेदार अजय केजरीवाल द्वारा भी आवेदन किया गया था।किंतु सीएमओ ने उनके आवेदन में अनावश्यक त्रुटियां बताकर उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया।

जबकि अजय केजरीवाल का दावा है की उन्होंने राज्य शासन के जारी किए गए आदेश के अनुसार ही दर प्रस्तुत किया था।किंतु सीएमओ ने अपने चहेते ठेकेदार को लाभ दिलाने की मंशा से उनका आवेदन निरस्त कर दिया है।इधर पीड़ित ठेकेदार ने अब आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है।और उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत प्रदेशस्तर पर कर दी है।पीड़ित ठेकेदार ने कहा है की अगर उनकी शिकायत पर कार्यवाही नही होती है।तो वे इस मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखाएंगे। इधर नगर पंचायत बरमकेला के सीएमओ ने बताया की जो भी आरोप लगाए गए है।वे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।जो भी त्रुटियां अजय केजरीवाल के आवेदन में थी।उसे उन्हें बता दिया गया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING