Advertisement Carousel
Uncategorized

महाराजा की शोभायात्रा में अधिक से अधिक शामिल होकर उसे ऐतेहासिक और यादगार बनावे : सुनील लेन्ध्रा

अग्र समाज द्वारा 26 सितंबर को नगर में निकाली जाएगी भव्य और विशाल शोभायात्रा

advertisement

रायगढ़ : नगर में अग्रसमाज द्वारा 17 सितंबर से महाराजा श्री अग्रसेन जयंती का भव्य आगाज हो गया है। जो 26 सितंबर तक चलेगा। श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के प्रभारी सुनील अग्रवाल (लेन्ध्रा) के नेतृत्व में वर्ष जयंती नए आयाम ले रही है। जयंती प्रभारी सुनील अग्रवाल लेन्ध्रा ने श्री अग्रसेन जयंती की बधाई देते हुए कहा कि महाराज श्री अग्रसेन समाजवाद के प्रेरणा स्त्रोत थे। आज वर्तमान में अग्र समाज एक बृहद रूप ले चुका है और महाराजा श्री अग्रसेन जी के बताए गए मार्ग पर चलकर हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। वर्ष में एक बार आने वाली श्री अग्रसेन जयंती को भव्य रूप से बनाने का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट कर एक छत के नीचे लाना है।उन्होने सभी अग्र बंधुओं को 26 सितंबर को नगर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक शामिल होकर उसे यादगार बनने आग्रह किया है..

    आयोजन समिति प्रभारी सुनील अग्रवाल (लेन्ध्रा) ने कहा कि कोरोना काल के बाद आयोजित इस वृहद आयोजन में इसवर्ष अग्र बंधुओं का उत्साह देखकर मन बहुत आनंदित है।   सभी अग्रबंधु महिला,पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में अग्रबंधु जयंती में आयोजित कार्यक्रमों में रुचि ले रहे है और बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। जिससे आयोजन समिति के सदस्यों का भी मनोबल और अधिक बढ़ा है। इसवर्ष महाराजा श्री अग्रसेन जी की हमारा रायगढ़ का अग्रसमाज 5146 वीं जयंती मना रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इसवर्ष भी 26 सितंबर को महाराजा श्री अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी।  उन्होंने नगर के प्रत्येक अग्रबंधु को शोभायात्रा में शामिल होकर इसे ऐतेहासिक सफल बनाने अपील की है। साथ ही शोभायात्रा वाले दिन यात्रा मार्ग पर दीए जलाकर शोभायात्रा का स्वागत करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING