Advertisement Carousel
Uncategorized

अत्याचार बर्दाश्त से बाहर होने पर पीड़ित महिला का छलक उठा दर्द….जूटमिल पुलिस से लगाई मदद की गुहार, विवाहित महिला पर बुरी नियत रखने वाले आरोपी को जूटमिल पुलिस की गिरफ्तार….

सुनेपन का फायदा उठाकर महिला के घर अक्सर आरोपी करता था छेड़छाड़…

मंसूबों में कामयाब ना होने पर पीड़िता से किया मारपीट दिया जान से मारने की धमकी…

advertisement

रायगढ़* पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर जूटमिल चौकी प्रभारी द्वारा पीड़ित महिला की लिखित शिकायतों गंभीरता से लेते तत्काल आरोपी को अपने शिकंजे में ले लिया गया है ।

जूटमिल चौकी क्षेत्र में रहने वाले उमाशंकर पटेल पर स्थानीय महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज करते बताया गया कि उमाशंकर पटेल हमारे गांव के नजदीक का होने की वजह से परिचय था तथा पहले बातचीत भी होती थी किंतु उमाशंकर पटेल गलत नियत रखने लगा आभास होने पर उस से दूरी बनाने लगी तथा बातचीत और घर आने से मैंने मना किया, यह बात उमाशंकर पटेल को अच्छी नहीं लगी और वह वक्त बेवक्त हमारे घर अंदर भी आ जाता है, जिसका विरोध करने पर हाथापाई करते हुए जोर जबरदस्ती करने का भी प्रयास करता तथा किसी से शिकायत करने पर बदनाम कर दूंगा तथा झूठे मामले में फंसा दूंगा कहकर धमकी भी देता था । डर और लोक- लाज बदनामी से डरकर किसी को शिकायत नहीं की, गणेश पूजा के दिन भी जोर जबरदस्ती घर में आकर हाथापाई किया है! पीड़ित महिला ने शिकायत पत्र के साथ आरोपी की ऑडियो रिकॉर्डिंग और रजिस्ट्री से माध्यम से मिले पत्र को संलग्न करते हुए जूटमिल पुलिस को न्याय की गुहार लगाते हुए पत्र के अंत में लिखा है कि शिकायत को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच कर दोषी पर कड़ी कार्यवाही करें तथा उमाशंकर पटेल से मेरी जान के खतरे को मद्देनजर रखते हुए मुझे सुरक्षा प्रदान की जावे!!

पीड़ित महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जूटमिल पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तत्काल आरोपी को अपने शिकंजे में ले लिया है तथा महिला के घर घुसकर बुरी नियत से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मामले की विवेचना की जा रही है ।

     *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING