Advertisement Carousel
Uncategorized

चक्रधर नगर कला एवं संस्कृति मंच द्वारा भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन मिनी स्टेडियम में 5अक्तूबर शाम 7 बजे से होगा भव्य आयोजन


रायगढ़ :-चक्रधर नगर कला एवं संस्कृति मंच के द्वारा लगातार 11वे वर्ष दशहरा उत्सव का आयोजन मिनी स्टेडियम कलेक्ट्रेट ग्राउंड में आयोजित है ।
समिति के सदस्यों एवन मेहर केशव जयसवाल संदीप क्षत्रिय उमा डनसेना के द्वारा आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 40 फीट लंवे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा साथ ही भव्य रंगारंग कार्यक्रम जिसमें आर्केस्ट्रा एवं भव्य आतिशबाजी के साथ क्षेत्रवासियों के मनोरंजन की व्यवस्था की गई है ।
सदस्यों ने बताया कि विवेक रंजन सिन्हा एवं पंकज कंकरवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार भारद्वाज कार्यक्रम अध्यक्ष महापौर श्रीमती जानकी काटजू विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मदन मोहन श्रीवास्तव डॉक्टर प्रकाश मिश्रा श्री सुनील लेंघरा श्री प्रशांत पांडे श्री उमेश अग्रवाल श्री अनूप अग्रवाल श्री रत्थू गुप्ता श्री नवनीत जगतरामका जी की गरिमामय उपस्थिति में भव्य दशहरा उत्सव कार्यक्रम संपन्न होगा।


समिति द्वारा दशहरा उत्सव के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है एवं आने वाले श्रद्धालुओं हेतु मनोरंजन एवं बैठने की उचित व्यवस्था की गई है तथा रावण दहन में आवश्यक सभी सुरक्षा मापदंडों का पालन किया गया है। चक्रधर नगर कला एवं संस्कृति मंच के सभी सदस्यों ने विज्ञप्ति के माध्यम से समस्त रायगढ़ क्षेत्र वासियों से दशहरा उत्सव के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए नवरात्रि एवं दशहरे की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING