Advertisement Carousel
Uncategorized

घरघोड़ा नगर पंचायत के अधिकारियों की भर्राशाही से नही मिल रहा है कर्मचारियों को वेतन


घरघोड़ा- घरघोड़ा नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों की बढ़ती स्वेच्छाचारिता लापरवाही का परिणाम छोटे कर्मचारियों को भोगना पड़ रहा है जिसका परिणाम है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नही मिल पाता है नवरात्रि व दशहरा जैसे त्योहार के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नही मिलना बताता है कि जिम्मेदार अधिकारी किस कदर अपने लापरवाह कार्यप्रणाली में मस्त है ।
निकाय के नियमित कर्मचारियों को बिगत 3 माह से वेतन नही मिल रहा है 4 माह प्रारम्भ हो चुका है प्लेसमेंट,सफाई कर्मचारियों को भी कभी वेतन समय पर नही मिलता है जबकि शासन का स्पष्ठ नियम है कि हर माह के 7 तारीख को कर्मचारियों को वेतन दिया जाना है परंतु शासन के नियमो को मजाक बना कर रख दिया गया है ।
बताया जाता है कि राजस्व वसूली में घरघोड़ा नगर पंचायत पूरी तरह पिछड़ चुका है सीएमओ सुमित मेहता इस विषय को लेकर कभी भी गम्भीर नही रहे अवैध निर्माण के नोटिस काट कर कार्यवाही करने से निकाय को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होता परन्तु नोटिस जारी कर मौन धारण करना बताता है कि कही ना कहि कोई बात है जिसका परिणाम पूरा नगर पंचायत भोग रहा है इससे पहले नगर पंचायत घरघोड़ा को ऐसी परिस्थितयो से सामना नही करना पड़ा परन्तु अब वेतन के लिये शासन के आगे हाथ फैलाने मजबूर होना पड़ रहा है देखना यह होगा कि निकाय को शासन की तरफ से मदद मिलती है कि इस त्योहारी सीजन में पुनः कर्मचारीयो को वेतन के लिये लाले पड़ेंगे।
उच्च अधिकारियों को कराया गया अवगत-विजय शिशु सिन्हा
नगर पंचायत घरघोड़ा के अध्यक्ष विजय शिशु सिन्हा ने कहा कि बड़ी दुर्भागजनक स्थिति है इस परिस्थिति से उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित करअवगत कराया गया है।।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING