Advertisement Carousel
Uncategorized

चक्रधरनगर स्टेडियम के पास 12 वर्षीय बालक के दुर्घटना मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी….

रायगढ़। दिनांक 20.11.21 को थाना चक्रधरनगर अन्तर्गत बोइरदादर स्टेडियम मेन रोड़ पर सदर बाजार गद्दी चौक रायगढ़ में रहने वाले 12 वर्षीय बालक लव्य मोदी पिता अमित मोदी की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मौत हो गई थी । मामले में प्रार्थी विपीन मोदी उम्र 30 वर्ष एवं गवाहों द्वारा बालक को शाम के समय सायकल से बैंडमेंटन खेलने स्टेडियम चक्रधरनगर जाते समय बोईरदादर रोड में मेन रोड पर साहू सायकल स्टोर के सामने रोड में हवा भराने के लिए खडी अज्ञात सफेद रंग की कार का चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक अचानक ड्रायवर साईड के दरवाजा को खोलने से बालक कार के दरवाजा से टकरा गया एवं सायकल सहित नीचे रोड पर गिर गया उसी समय उसके पीछे चक्रधरनगर चौक तरफ से आ रही असिस्टेंट कमांडेंट चौहान के टाटा सूमो वाहन के फुट रेस्ट से टकराने से बालक को चोंटे आई एवं उसकी मृत्यु हो गई ।

advertisement

घटना को लेकर मर्ग जांच से दिनांक 21/11/2021 को अज्ञात सफेद रंग के कार का चालक एवं असिस्टेंट कमांडेंट चौहान के टाटा सूमो वाहन के चालक पर थाना चक्रधरनगर में *धारा 304-ए, 34 भादवि* का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना के बाद चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मेन रोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक कर अज्ञात सफेद रंग के कार की पतासाजी कर वाहन का पता लगाया गया । *वाहन क्रमांक CG 04-MU

5692* के चालक ओम प्रकाश मिश्रा पिता राजमणी मिश्रा उम्र 27 साल निवासी हरदी थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा को गिरफ्तार कर कार की जप्ती की गई । दूसरे आरोपी की पतासाजी, जांच में घटना समय वाहन कुंजराम चौहान, सहायक सेनानी 6वीं वाहिनी छसबल द्वारा चलाये जाना पाये जाने पर आरोपी को दिनांक 03/12/2021 को गिरफ्तार कर घटनाकारित वाहन *टाटा सूमो CG 03 5266* की जप्ती की गई है । शीघ्र मामले का चालान न्यायालय पेश किया जावेगा ।

     *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING