Advertisement Carousel
Uncategorized

कुख्यात बदमाश अमित यादव और शिकारी सहित उनके साथियों के खिलाफ़ कोतवाली में मामला दर्ज…तलवार लहराना पड़ गया महंगा…जल्द होगी गिरफ्तारी… टी आई नागर…पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़…संजय कॉम्प्लेक्स में स्थित होटल छैया भुईया में आधी रात को हाथ में तलवार लेकर रंगदारी करना कुख्यात बदमाश अमित यादव,शिकारी और उनके बदमाश साथियों को महंगा पड़ गया है।होटल में कार्यरत सोहैल खान ने इनके खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक बीते 8और 9 अक्टूबर की दरमियानी रात बदमाश अमित यादव,शिकारी अपने साथियों के साथ होटल पहुंचे और खाना मांगने लगे,वहां मौजूद सोहैल खान द्वारा खाना खत्म हो जाने की बात कहने पर अमित यादव तलवार

advertisement

निकाल लिया और जान से मार देने की धमकी देते हुए,हुज्जतबाजी करने लगा और वहीं खड़ी उनकी एक्टिवा पर तलवार से हमला कर उसे तोड़फोड़ दिया।इस पूरी घटना के दौरान सोहैल खान के साथ काम करने वाले उसके साथी साहिल खान और योगेश सिंह भी मौजूद थे।बहरहाल पुलिस ने सोहैल खान की रिपोर्ट पर अमित यादव,शिकारी और उनके अन्य साथियों के विरुद्ध भादवि की धारा 294,427,506,34,25,27आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।इधर इस पूरे मामले को लेकर कोतवाल मनीष नागर ने कहा है की शहर की अमन और चैन के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।खुलेआम तलवार लेकर इस तरह दहशतगर्दी करने वालों पर पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING