Advertisement Carousel
Uncategorized

कई आईएएस अफसरों सहित कई रसूखदारों के घर ईडी की दबिश… रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के बंगले पर 12 अधिकारियों की टीम कर रही जांच…वहीं इनकम टैक्स की एक टीम द्वारा बड़े रसूखदार कोल कारोबारी के यहां छापेमारी की खबर

रायगढ़ : रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ में कई आईएएस अधिकारियों और कथित तौर पर प्रदेश की पॉवर पॉलिटिक्स से जुड़े कई रसूखदारों के घर आज सुबह 5 बजे से ही ईडी की जांच चल रही है।

बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की छापेमारी को लेकर आशंका व्यक्त किया था। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू, उनके पति जेपी मौर्या(माइनिंग हेड),के रायपुर स्थित आवास,रायपुर देवेंद्र नगर में सीए विजय मालू,महासमुंद में पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर,कथिततौर पर छत्तीसगढ़ सरकार के बेहद करीबी सूर्यकांत तिवारी,तिवारी के एक करीबी रिश्तेदार के रायगढ़ स्थित ठिकानों पर सुबह से ही ईडी की जांच चल रही है। अलावे इसके खनिज विभाग के कुछ बड़े अधिकारियों से भी ईडी की टीम पूछताछ कर रही है।जिन अधिकारियों से पूछताछ हो रही है। उनमें से एक रायगढ़ खनिज विभाग में भी पदस्थ रह चुके हैं।

advertisement

इधर भरोसेमंद सूत्रों की माने तो ईडी की जांच आने वाले दो तीन दिनों तक चल सकती है। इस दौरान विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की एक टीम रायगढ़ के एक बड़े कोल कारोबारी के घर और दफ्तर में सुबह से ही दबिश दे चुकी हैं हालांकि कोल व्यापारी के यहां आईटी की दबिश को रूटीन जांच और कार्यवाही बताया जा रहा है।

बता दें की कुछ माह पहले रायगढ़ में कोल कारोबारियों से 25 रुपए प्रति टन वसूली की भी खबरें मीडिया में आई थी।जिसे लेकर राजनैतिक गलियारों में छत्तीसगढ़ सरकार को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही थी। बहरहाल ईडी की इस छापेमारी से होने वाले खुलासे के बाद ही सच सामने आएगा। और इस बात का खुलासा हो पाएगा की,किसके दामन पर कालिख है और कौन बेदाग है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING