Advertisement Carousel
Uncategorized

सीनियर ब्वॉयस क्रिकेट का ट्रायल रविवार को टी-20 एवं टेस्ट दोनों के लिए चयनित होगी टीम


रायगढ़। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आगामी वर्ष के लिए शेड्यूल में सभी उम्र वर्ग के लिए सत्र शुरू हो चुका है। जिसके अंतर्गत सीनियर ब्वॉयस क्रिकेट का ट्रायल 16 अक्टूबर को होने जा रहा है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि आगामी वर्ष के लिए सीनियर ब्वॉयस क्रिकेट की टीम अभी से चुनकर अभ्यास करवाया जाएगा। जिसके लिए संस्कार पब्लिक स्कूल कैम्पस स्थित संस्कार क्रिकेट एकेडमी में 16 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से ट्रायल लिया जाएगा। इसके लिए सभी सीनियर ब्वॉयस क्रिकेट के खिलाडिय़ों को प्रात: 7.30 बजे मैदान पर संस्कार पब्लिक स्कूल कैम्पस पहुंचना होगा। सीनियर ब्वॉयस क्रिकेट के ट्रायल हेतु वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार एवं जफर उल्लाह सिद्दीकी को चयनकर्ता के रूप में मनोनीत किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने अधिक से अधिक संख्या में खिलाडिय़ों को शामिल होने की अपील की है। जिस भी उम्र वर्ग के खिलाड़ी इस वर्ष जिला क्रिकेट के ट्रायल में शामिल होना चाहते हैं वे सभी अपना पंजीयन जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में शाम 5 से 8 बजे तक अनिवार्य रूप से करवा लें।
यह है नियमावली
जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि 16 अक्टूबर तक पंजीयन करवा ले ताकि ट्रायल के समय खेल से वंचित न हो। सभी उम्र वर्ग के खिलाडिय़ों को पंजीयन हेतु पंजीयन फार्म, पिछले 6 वर्ष की शैक्षणिक मार्कशीट, डिजीटल एवं मेनवल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वर्तमान में ली हुई पासपोर्ट साईज फोटो लाना अनिवार्य है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के द्वारा हर वर्ग हेतु डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र रहना अनिवार्य कर दिया गया है। सीनियर ब्वॉयस क्रिकेट के लिए उम्र सीमा का निर्धारण नहीं किया गया है। ट्रायल की फीस 200 रूपये सभ खिलाडिय़ों के लिए रखी गई है। खिलाड़ी सफेद ड्रेस में अपना अपना किट लेकर मैदान पर पहुंचे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING