Advertisement Carousel
Uncategorized

चौबीस पहरी नामयज्ञ में शामिल हुए भाजपा नेता विकास केडिया…पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना, फिर सामूहिक रूप से प्रसाद को किया ग्रहण

advertisement

रायगढ़ : रायगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पुसौर नगर पंचायत के ग्राम सिहा में बीते कुछ दिनों से अखंड चौबीस प्रहरी नामयज्ञ का सफलतम आयोजन किया गया है जिसे मूल रूप से लोक कल्याण राष्ट्र हित धर्म रक्षार्थ हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

इसी धार्मिक व सामाजिक लोक कल्याण की भावना के साथ कल रायगढ़ के युवा भाजपा नेता व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केडिया भी कल संध्या आरती में सम्मिलित होने अपने साथियों के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने चौबीस पहरी नाम यज्ञ में पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि और आरोग्यता के लिए विधिवत प्रार्थना किया, तत्पश्चात क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान, भाजयूमो जिला मिडिया प्रभारी अंकित मिश्रा, अल्प संख्या मोर्चा रायगढ दक्षिण मंडल उपाध्यक्ष रितेश जैन,युवा नेता अमन वैष्णव एवं पूसौर मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा से महामंत्री दुर्गेश मालाकार, उपाध्यक्ष दुखनाशन गुप्ता, मिडिया प्रभारी रोहन साव, घनश्याम गुप्ता, अभाविप सह मंत्री विकास गुप्ता,कौशल प्रधान, प्रदीप गुप्ता, भगवानों मालाकार, विवेक सिदार, विद्यानंद गुप्ता,दीपक गुप्ता,हुकुम गुप्ता, शिवानंद, विक्की ,आशीष, राहुल, विष्णुदेव ,दिनेश गुप्ता,पिंटू सेठ, एवं समस्त ग्रामवासी सिहा सहित क्षेत्र से पधारे हुए कीर्तन प्रेमी बंधु मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING