Advertisement Carousel
Uncategorized

सट्टा खाईवालों और खुलेआम शराबखोरी करने वालों पर सरिया पुलिस की कार्रवाई…..50,000 की सट्टा-पट्टी के साथ आरोपी गिरफ्तार, सट्टे में लगा ₹3900 की जप्ती…..

advertisement
 रायगढ़,सरिया थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर क्षेत्र में सट्टा लिखने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है ।

        आज दिनांक 04/12/2021 को थाना प्रभारी सरिया एवं उनकी टीम द्वारा सरिया टाउन क्षेत्र में सट्टा लिखने की मिल रही शिकायतों पर मुखबिर लगाकर कार्रवाई किया गया । पुलिस टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 12 में सट्टा लेने वाले *सुरेश शर्मा पिता रामप्रताप शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 सरिया* को रंगे हाथ सट्टा पट्टी  लेते  गिरफ्तार किया गया है । आरोपी से नकद ₹3,900 तथा करीब 50,000 की लिखित सट्टा पट्टी जप्त किया गया है । आरोपी पर 4 (क) सार्वजनिक द्रुत अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । इसके साथ ही सरिया थाना प्रभारी द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पकड़े गये 05  व्यक्तियों पर 36(च)1 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । कार्यवाही में उप थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.के. पटेल,  प्रधान आरक्षक भुनेश्वर पंडा एवं आरक्षक राजकुमार साव, गोपाल डनसेना, विपिन कुमार देहरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING