Advertisement Carousel
Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला पंचायत अध्यक्षों को भेजा विशेष मिष्ठान्न….महिला समूहों को प्रदेश के मुखिया का प्रोत्साहन

advertisement

रायगढ़ । महिला स्व सहायता समूह का उत्साहवर्धन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समस्त जिला पंचायत अध्यक्षों को ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित व्यंजन, मिष्ठान्न प्रेषित कर इन महिला स्व सहायता समूह के कार्यों को प्रोत्साहित किया है । रायगढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष निराकार पटेल ने बताया कि प्रदेश के शुद्ध छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री गांव गवंईया और किसानों के शुभचिंतक भूपेश बघेल ने महिलाओं की भावना का सम्मान करते हुए उनके द्वारा निर्मित व्यंजन

भेज कर हमें गौरवान्वित किया है । इसके लिए हम उन्हें विशेष रूप से धन्यवाद देते हैं । विदित हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने द्वारा महिला स्व सहायता समूहों द्वारा आत्मनिर्भरता के लिए छत्तीसगढ़िया मिष्ठान और विविध प्रकार के बनाए गए अपने हाथों के व्यंजन को जिला पंचायत अध्यक्षों के पास विशेष रूप से प्रेषित किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING